संक्षिप्त परिचय

सुशील स्वतंत्र 

जन्म - 1978, झारखण्ड के हजारीबाग में | शिक्षा - सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (MSW) | देश के अनेक पत्र-पत्रिकाओं जैसे जनसत्ता, दैनिक भास्कर, प्रभात खबर, मुक्ति संघर्ष, चौथी दुनियाँ, लोक्सत्य एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक वेबसाइट व ब्लॉग में कविता, आलेख और लघुकथाएँ प्रकाशित | "सरेबाजार" ब्लॉग एवं दिल्ली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक हिंदी अखबार हिन्द वॉच का संपादन | सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय | लम्बे समय तक एच.आई.वी. / एड्स जागरूकता के लिए उच्य जोखिम समूह (यौन कर्मियों, समलैंगिकों व ट्रकर्स) के साथ कार्य का अनुभव | साथ ही साथ जन सरोकार के मुद्दे, खासकर, महिला सशक्तिकरण, कला-सस्कृति, साहित्यिक एवं दक्षिण एशिया शांति कार्यकर्मों का सक्रियता से संचालन व समन्वय करते रहे हैं | वर्तमान में दिल्ली स्थित एन.जी.ओ. कंसल्टेंसी कंपनी गोल्डेन थॉट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ चीफ कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत है और कई सामाजिक, सांस्कृतिक, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं (जैसे यूनिसेफ, नाको, वी.वी.गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, श्रमिक शिक्षा बोर्ड आदि) के साथ प्रशिक्षक, मूल्यांकनकर्ता व सलाहकार के रूप में जुडाव |

                                                     एक तमाशाई          रचनाएँ          संपर्क